प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में हर हर महादेव चौक स्थित इंदिरा आईवीएफ सेंटर में आज आईवीएफ माध्यम से एक लाख दंपति को संतान सुख देने के बाद समारोह पूर्वक खुशियां मनाई गई । बेगूसराय सेंटर में 3 साल पहले इंदिरा आईवीएफ की शुरुआत की गई थी जहां अभी तक करीब ढाई सौ दंपतियों को इंदिरा आईवीएफ के माध्यम से संतान सुख की प्राप्ति हुई है। इंदिरा आईवीएफ बिहार हेड दया निधि शर्मा के नेतृत्व में बच्चों के साथ केक काटकर खुशी मनाई गई। इंदिरा आईवीएफ के बिहार हेड ने बताया कि 11 साल पहले इंदिरा आईवीएफ की शुरुआत की गई थी आज पूरे देश में 107 सेंटर चल रहे हैं इन्हें 12 सालों में एक लाख दंपति को इसके माध्यम से संतान सुख की प्राप्ति हुई है। इसी के उपलक्ष में आज समारोह पूर्वक खुशियां मनाई जा रही है। इस दौरान बेगूसराय में सेंटर से संतान सुख प्राप्त करने वाले कई दंपति व बच्चों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अगर किन्ही दंपति को किसी भी तरह की परेशानी हो तो उसका इलाज संभव है और वह सेंटर पर इलाज कराकर संतान सुख की प्राप्ति कर सकते हैं।
बाईट- दया निधि शर्मा बिहार हेड
बाइट महिला रोग विशेषज्ञ बेगूसराय सेंटर प्रभारी




