रिपोर्ट:- अमित कुमार पोद्दार
बख़री में बेखौफ अपराधियो ने बंदूक के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से लुटा 20 लाख का जेवरात।
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शाम ढलते ही लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है । अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई से तकरीबन 20 लाख से अधिक के जेवरात समेत लाखों रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है । घटना बखरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की है। बताया जा रहा है कि बखरी बाजार स्थित अमन ज्वेलर्स के मालिक राजाराम व उसके पुत्र विक्की कुमार आज अपनी दुकान को बंद करने के बाद वापस अपने घर सलोना जा रहे थे इसी क्रम में उन्होंने दुकान में रखे जेवरात को भी अपने पास रख लिया था। लेकिन जैसे ही वह सेंट्रल बैंक के नजदीक पहुंचे बेखौफ अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंच गए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी एवं स्वर्ण व्यवसाई राजा राम को घेर लिया तथा उनके हाथ से ज्वेलरी भरा झोला लेकर फरार हो गए। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए लगातार फायरिंग भी की। उक्त घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं स्वर्ण व्यवसाई के द्वारा बखरी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में भी जुट गई है एवं अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह वाहन चेकिंग भी कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन 300 ग्राम स्वर्ण जेवरात समेत अपराधियों ने नगद की भी लूट की घटना को अंजाम दिया है । फिलहाल उक्त घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है ।बव्यवसायियों ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा लगातार बेगूसराय जिले में स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं ।बअगर समय रहते इन अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो स्वर्ण व्यवसाई आंदोलन करने को विवश होंगे ।
बाइट- नीरज कुमार, भाजपा नेता
बाईट- सिधेश आर्य- स्थानीय
बाइट- सूर्यकांत पासवान – बखरी विधायक




