अतिथि शिक्षक की बहाली को लेकर तीसरा दिन भी जारी रहा धरना!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

संघर्षशील अतिथि शिक्षक संघ द्वारा विश्वविद्यालय कैंपस स्थित धरना स्थल पर अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को विश्वविद्यालय के पदाधिकारी व धरना पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच वार्ता विफल रही। गुरुवार से संघर्षशील अतिथि शिक्षक संघ द्वारा साक्षात्कार तिथि घोषित करने को लेकर भूख हड़ताल रखा जाएगा। धरना के तीसरे दिन पीजी हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर योगेंद्र महतो ने शिक्षक अभ्यर्थियों के मांग का समर्थन किया। वही भाजपा एमएलसी डॉ एनके यादव ने मोबाइल पर टीएमबीयू के कुलपति से बात की। इस बातचीत में प्रभारी कुलपति ने कहा कि अतिशीघ्र अतिथि शिक्षक की बहाली के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा। एमएलसी डॉ एनके यादव ने जब इस संदेश को धरना स्थल पर कुलसचिव के माध्यम से भेजने को कहा, तो प्रभारी कुलपति ने इस बात पर सहमति दे दी। लेकिन धरना स्थल पर वार्ता करने विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल में प्रति कुलपति प्रो रमेश कुमार, प्रॉक्टर डाॅ रतन कुमार मंडल व डीएसडब्लू प्रो रामप्रवेश सिंह पहुंचे। इस शिष्टमंडल में कुलसचिव डॉ निरंजन प्रसाद यादव नदारद दिखे। वार्ता के दौरान प्रति कुलपति ने एमएलसी डॉ एनके यादव और प्रभारी कुलपति के हुई फोन पर बातचीत का कोई संदेश नहीं दिया। उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों से धरना खत्म करने के लिए कहा। इस दौरान धरना पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रति कुलपति से प्रभारी कुलपति से बात करने को कहा तो प्रति कुलपति ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे धरना पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों ने विवश होकर उसी समय निर्णय लिया कि गुरुवार से मांगों को लेकर भूख हड़ताल होगा। संघ के सचिव डॉ अमलेन्दु कुमार अंजन ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित नहीं की जाएगी, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर डॉ कपिल देव मंडल, डॉ वसी हैदर, डॉ सौरभ झा, डॉ आनंद कुमार दास, डॉ उत्तम पासवान, डॉ मनोहर यादव, डॉ विश्वनाथ, डॉ प्रभात कुमार, डॉ विनोद रंजन, डॉ विभु रंजन, डॉ आलोक वर्धन, डॉ सत्यजीत, डॉ रोहित कुमार मिश्रा, डॉ धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment