बेगुसराय- MLC चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर शहर के पन्हांस गार्डन में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने हिस्सा लिया और पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत और लोहा दुनिया मानती है। यूक्रेन में जब युद्ध शुरू हुआ तो वहां फंसे मेडिकल के छात्र छात्राएं सिर्फ शरीर पर तिरंगा लपेटकर निकलते थे तो रूस का हवाई जहाज बमबारी रोक देता था यह है दुनिया में मोदी की ताकत। इसलिए आप बेगूसराय में रजनीश कुमार को विधान पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कराएं और यह जीत ना तो हमारी होगी ना मंच पर बैठे नेताओं की यह जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत होगी। इसलिए प्रधानमंत्री को हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा उम्मीदवार को इस चुनाव में जीत दर्ज कराएं। इस सम्मेलन में बेगूसराय बीरपुर प्रखंड के 33 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इसके साथ ही एनडीए के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
बाईट- तार किशोर प्रसाद उप मुख्यमंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment