अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया निवासी से साइबर ठगों ने एक युवक की खाते से कई क़िस्त में 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली है.
पीड़ित जिले के गोविंदपुर कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भारत भूषण वर्तमान न्यू एरिया मोहल्ला निवासी ने बताया की मेरा बेटा के द्वारा olx पर एक गिटार की सेल के लिए अपनी गिटार का फोटो डाल 6990 रुपया का मांग किया था, वहीं गिटार खरीदारी के लिए एक नम्बर से साइबर ठगों ने फोन कर खरीदने की बात कह कर उन्होंने हमारे पुत्र को अपने झासा में लेकर उससे ठगी की है.
पीड़ित भारत भूषण ने बताया कि हमारे बैंक में दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल पर रुपये की निकासी का मैसेज प्राप्त होने लगी तब पीड़ित ने नगर थाना की पुलिस का दरवाजा खटखटाया है.




