भागलपुर- पीजी 4 के छात्रों की मौत को लेकर हंगामा,प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

संदिग्ध रूप में पीजी 4 के छात्र की मौत को लेकर छात्रावास के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन!

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बीते दिनों संदिग्ध रूप में पीजी 4 के छात्र मयंक की मौत को लेकर छात्र संगठनों और छात्रावास के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के प्रति संवेदनशील नहीं है और ना ही छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती है । आपको बता दें कि भागलपुर विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे पार्ट टू के छात्र मयंक कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मयंक पीजी होस्टल नंबर 4 में रहता था अचानक उसके पेट में दर्द हुआ जिसके बाद आनन-फानन में मयंक को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां पर उनका इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के शोध छात्र सौरव राणा ने बताया कि मयंक की मौत विश्वविद्यालय के ढुलमुल रवैया के कारण हुई है। विश्वविद्यालय अस्पताल की व्यवस्था बहुत ही लचर है।अस्पताल में ना तो कोई दवाई मिलती है, ना ही कोई डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहते हैं और ना ही कोई व्यवस्था है। यदि विश्वविद्यालय के हॉस्पिटल में व्यवस्था रहती तो आज मयंक की मौत नहीं होती। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रावास में रह रहे छात्रों की स्थिति बहुत ही दयनीय है जहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है यदि विश्वविद्यालय प्रशासन यही रवैया रहा तो हम सभी छात्र चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment