सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
आज शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, टीबी, आई0एम0आई0 आदि के तहत जिले में चल रही योजनाओं एवं इसमें अब तक हुई प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने आई एम आई के कवरेज एवं एसेसमेंट की समीक्षा की|बैठक में बताया गया कि कुल 452 सेशन की प्लानिंग की गई थी, जिसमें 86.28% का कवरेज कर लिया गया है। 2884 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था जिसमे 2401 बच्चे का टीकाकरण हो गया है। उपायुक्त ने बचे हुए बच्चों के वैक्सीनेशन को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने एमडीए कार्यक्रम के तहत प्रखंड वार अभी तक खिलाई गई फाइलेरिया की दवा की स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की जहां बताया गया कि 1265245 लोगों को दवा खिलाने हेतु चिन्हित किया गया था जिसमें अभी तक 75% लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। बैठक के दौरान इपीएफ की समीक्षा करते हुए बताया गया कि एसीएफ के तहत कॉल 505665 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है तथा जिले का कुल कवरेज 83% है वही टीवी से संबंधित समीक्षा करते हुए बताया गया कि कुल 3096 घरों में विजिट किया गया है जिसमें 61 प्रि जम्प्टिव केश चिन्हित किया गया है जिसमें से एक 01 डायग्नोस्टि किया गया है एवं 04 मरीजों के ट्रीटमेंट चल रहे हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों से उनके द्वारा योजनाओं में राशि भुगतान की समीक्षा की, जहां उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वह प्रखंड स्तर पर सभी प्रखंड चिकित्सा प्रसार पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए वैसी योजनाएं जिनमें लाभुकों को राशि उपलब्ध कराई जानी है उसका रिपोर्ट ले तथा जिले को उपलब्ध कराएं।




