दस दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

समवेत एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार किए गए पुआल पेंटिंग के कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई ।ज्ञात हो कि 2 से 11 मार्च तक समवेत द्वारा बाल गृह के बच्चों के बीच इलेक्ट्रीशियन तथा पुआल पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में बच्चों को संबोधित करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने कहा कि दक्षता तथा कौशल विकास से ही गरिमा पूर्ण जीवन संभव है। ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कड़ी का काम करेंगे। समवेत की वर्षा ने कहा कि समवेत देखभाल एवं संरक्षण के जरूरतमंद बच्चों के बीच लगातार सांस्कृतिक प्रशिक्षण प्रक्रिया चला रही है। ऐसे बच्चे समाज के विभिन्न नकारात्मक परिस्थितियों में उलझे बच्चे होते हैं । रचनात्मक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनमें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होने के साथ ही साथ उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित होगी ।बालगृह के अधीक्षक अमल कुमार ने कहा कि बच्चों का संरक्षण हम सभी का मूल दायित्व है ।इस अवसर पर कार्यशाला प्रशिक्षक सागर कुमार,स्वाति, राहुल तथा दिलीप कुमार ने भी अपने अनुभव रखे । कार्यक्रम में सुनील कुमार मंडल , अविनाश तिवारी, संतोष कुमार, सुनील कुमार, सुधांशु कुमार आदि उपस्थित थे । कार्यशाला में करीब 25 बच्चों ने भाग लिया ।

Join us on:

Leave a Comment