धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर बम कांड के मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे रह गई। आपको बता दें कि भागलपुर के अति व्यस्ततम इलाका काजवलीचक में हुए बम धमाके का मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद था, जो घटना के बाद से ही फरार हो गया था। इस बम कांड में 15 लोग काल के गाल में समा गए थे और 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे ।इस घटना में तीन मकान जमीनदोज हो गए थे। इस घटना के बाद भागलपुर की पुलिस और एसआईटी ने बम धमाके को लेकर लगातार मोहम्मद आजाद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी वही आज सोमवार को मोहम्मद आजाद ने व्यवहार न्यायालय के ए डी जे 7 आरके रैना के कोर्ट में पुलिस को चकमा देते हुए सरेंडर कर दिया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में मोहम्मद आजाद को भागलपुर के सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस मामले पर एसएसपी बाबूराम ने बताया कि पुलिस की दबिश के कारण मोहम्मद आजाद ने सरेंडर किया है। पुलिस द्वारा मोहम्मद आजाद को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ करेगी और जो भी इस कांड में शामिल होंगे उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।




