बेगुसराय:- लापता किसान की गला रेतकर हत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में 26 फरवरी से लापता किसान का खेत में गला रेता हुआ शव को पुलिस ने किया बरामद

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में 26 फरवरी से लापता किसान का खेत से गला रेता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। बदमाशों ने बेरहमी से किसान की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा गांव की है। बताया जाता है कि सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव निवासी 60 वर्षीय किसान तनिक यादव मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा में डेरा बनाकर रहता था और खेतीवाड़ी के साथ पशुपालन करता था। परिजनों का आरोप है कि 26 फरवरी की रात के बाद तनिक यादव अचानक लापता हो गए। इसकी सूचना 27 फरवरी को सिंघौल थाना पुलिस को दी गई थी खोजबीन के दौरान आज देर रात किसान का शव जगतपुरा और पटना दियारा इलाके के बीच एक खेत से मटिहानी थाना पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों का आरोप है कि जगतपुरा डेरि के आसपास में रहने वाले लोगों ने ही उनकी हत्या कर शव को फेंका है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बाईट- मुन्ना यादव, मृतक के पुत्र

Join us on:

Leave a Comment