:- रवि शंकर शर्मा!
दो सड़क हादसे में दस घायल
अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। जहां मां जगदंबे स्थान करौटा से पूजा करके लौट रहे एक पत्रकार परिवार के 5 सदस्य पिकअप और ई-रक्शा मैं हुई टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी को बख्तियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों ने सभी घायलों को पटना रेफर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानी सराय निवासी पत्रकार सब्बल सिंह के परिवार के 5 सदस्य ई-रिक्शा पर सवार होकर करौटा मंदिर गए थे। यहां से लौटने के क्रम में पुरानी बाईपास के निकट फोरलेन पर एक पिक अप ने ओवरटेक करने के प्रयास में ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे पत्रकार परिवार के पांचों सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
वहीं दूसरी घटना अनुमंडल के अथमलगोला में हुई जहां नीरपुर गावं के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बख्तियारपुर की तरफ से यात्रियों को लेकर बाढ़ जा रही ऑटो को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी।टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए।जबकि सेफ्टी बैलून से कार सवारों की जान बची।वही ऑटो को भी क्षति पहुंची है। चालक को भी गंभीर चोटें आई है।जबकि कई यात्री भी घायल बताये जा रहे है।




