यूक्रेन से वापस आने वालों का खर्च राज्य सरकार उठाएगी-मुख्यमंत्री!

SHARE:

रागिनी शर्मा

यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद।
कल यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुम्बई और दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिली है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें