जिलाधिकारी ने कई बिंदुओं पर किया समीक्षात्मक बैठक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण हेतु अनुमंडल वार की गई तैयारियो,मद्द निषेध अभियान के तहत निर्धारित कार्यो,भूमि विवाद संबंधी मामलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति आदि बिंदुओं के संदर्भ में विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निदेश दिए गए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा क्रम में सभी अनुमंडल को दिनांक:01/03/22 को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान अतिरिक्त सतर्कता,पर्व के दौरान शिवालय में होने वाले भीड़ के समुचित प्रबंधन हेतु ससमय आवश्यक कारवाई का निदेश दिया गया है।समीक्षा क्रम में प्रतेयक शनिवार को अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के संयुक्त अध्यक्षता में थाना स्तर पर आयोजित होने वाले बैठक में पूर्ण तत्परता से भूमि विवाद संबंधी मामलों को निष्पादित करने का निदेश दिया गया है।सभी अंचलो एवं अनुमंडलों को सम्यक विचारोपरांत कम से कम दो अत्याधिक भूमि विवाद संबंधित जटिल/संवेदनशील मामला संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है,ताकि संबंधित मामलों का विस्तृत समीक्षा पश्चात यथोचित समाधान किया जा सके।समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि अतिक्रमण वाद से संबंधित दो सौ अधिक मामले विभिन्न अंचलो में लंबित है।निष्पादन हेतु जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा समय समय पर निदेशित किये जाने के बाबजूद अंचलो द्वारा अभी तक आवश्यक कार्रवाई नही की गई है।तदनुसार सभी अंचलो को 02/03/22 तक अतिक्रमण वाद संबंधित सभी मामलो को अनिवार्य रूप से निष्पादित करने का निदेश दिया गया है।निदेश अनुपालन में लापरवाही की स्थिति में आर्थिक दंड अध्यारोपण की कारवाई की जायेगी।मद्द निषेध अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यो समीक्षा क्रम में शेष जब्त शराब को अविलम्ब नष्ट करने,अवैध शराब व्यापार कार्य मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई का निदेश दिया गया है।समीक्षात्मक बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम द्वारा विधि व्यवस्था के संदर्भ में उपयुक्त दिशा निदेश दिए गए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें