पटना:- भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

गुप्त सूचना के आधार पर बाढ़ थाना की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी की। भटगांव में शराब कारोबारी पुलिस को देख कर एक घर में छुप गया, पुलिस की टीम ने घर को जब खुलवाया तो कई लोग वहां मौजूद थे पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी । शराब माफिया भागने के फिराक में था तभी पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से कई कंपनी के अंग्रेजी शराब की 172 लीटर शराब बरामद की गई।
अभियान में बाढ़ थाना के दारोगा उदय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, और बलवीर कुमार आदि शामिल थे। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी शराब माफिया के खिलाफ 24 घंटे के अंदर आरोप पत्र समर्पित किए जाएंगे और स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी।
समाचार प्रेषण तक छापेमारी अभियान जारी थी।

वाइट- विक्रमादित्य झा (एसआई बाढ़ थाना)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें