मोकामा:-ऑटो लूटने वाला बदमाश ऑटो समेत गिरफ्तार!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

ऑटो लूटने वाला बदमाश ऑटो समेत गिरफ्तार कर लिया गया है ।
दरअसल पूरा मामला बीते 13 फरवरी की है 13 फरवरी की शाम को बाढ़ स्टेशन के पास दो बदमाश एक मालवाहक ऑटो को किराए पर लेकर मोकामा की ओर आ रहे थे, वहां से हाथीदह पहुंचकर चालक का हाथ पैर बांधकर जंगल में फेंक दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए।
चालक किसी तरह हाथ पैर खोल कर पुलिस के पास पहुंचा और हाथीदह थाने में इस घटना की लिखित शिकायत की। बाढ़ निवासी चालक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया दोनों बदमाश भाड़े पर ऑटो करके आए थे और हमें बांधकर यहां हाथीदह में फेंक दिया हम किसी तरह से पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
इस बात की सूचना थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह को दी गई। उन्होंने थानाध्यक्ष से तुरंत मामले पर कार्रवाई करने को कहा और अनुसंधान के क्रम में गुड्डू कुमार और अमरजीत कुमार नामक दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया जिसकी निशानदेही पर लखीसराय जिले के पिपरिया गांव से एक ईंट भट्ठे से लूटी गई ऑटो बरामद कर ली गई। दोनों अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है, इसके साथ ही शंभू शरण नामक एक व्यक्ति जो इस कांड का मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है वह अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है, इस तरह पुलिस ने महज 3 दिनों के भीतर इस लूट कांड का खुलासा कर लिया है!

बाइट:- ऑटो चालक

Join us on:

Leave a Comment