जदयु झारखंड के प्रदेश महासचिव का निधन, सीएम व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

झारखण्ड जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद राय के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 16 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने झारखण्ड जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद राय के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० अरविंद राय युवा अवस्था से ही जदयू से जुड़े थे। वे उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे लेकिन उनका कर्मक्षेत्र झारखण्ड रहा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व० अरविंद राय की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment