ASI की गिरफ्तारी का न्यायालय ने दिया आदेश!

SHARE:

आशुतोष कुमार

पुलिस अधिकारी पर गिरफ्तारी वारंट,प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अफजल आलम की अदालत ने सूचक के साथ मारपीट करने के आरोपी एएसआई सुनील कुमार की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है, उल्लेखनीय हो कि अदालत में यह मुकदमा आरोप गठन हेतु प्रस्तुत किया गया लेकिन आरोपी पुलिस अधिकारी सुनील कुमार हाजिर नहीं हुआ| जिस से कुपित होकर अदालत ने आरोपी पुलिस अधिकारी की जमानत खंडित करते हुए गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया| उक्त आरोपी पुलिस अधिकारी पर 28 मार्च 2018 को सूचक अरुण चौधरी ने अपने पिता के साथ की गई मारपीट की घटना का लिखित शिकायत करने पर की गई कार्रवाई की जानकारी लेने आरोपित के पास गया था जिस पर उग्र होकर आरोपित पुलिस अधिकारी ने सूचक के साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी जिसका वीडियो वायरल हुआ था| इस मामले में आरोपित पुलिस अधिकारी ने 11 फरवरी 2000 को अदालत से जमानत लिया था और यह मुकदमा आरोप गठन के लिए लंबित चला आ रहा था।

Join us on:

Leave a Comment