उप निदेशक जनसंपर्क जुगनू मिंज की अध्यक्षता में सभी जिला जनसंपर्क अधिकारियों की बैठक

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

बैठक में वित्तिय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन और व्यय की समीक्षा

दुमका

प्रमंडलीय उप निदेशक जनसंपर्क जुगनू मिंज की अध्यक्षता में संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिले के जिला जनसंपर्क पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा वित्तिय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन और व्यय की समीक्षा की गई। विभाग द्वारा योजनावार प्राप्त आवंटन के विरुद्ध नियमानुसार निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश उप निदेशक जनसंपर्क द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय के कार्यों का नियमानुसार एवं व्यवस्थित रूप से पंजियों में संधारण हो सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, साहेबगंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गोड्डा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,पाकुड़, एपीआरओ, जामताड़ा , एसएमपीओ,दुमका एवं अन्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment