रिपोर्ट :- अमित कुमार!
पटना के एक गेस्ट हाउस में ठहरे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है।
मामला श्री राम गेस्ट हाउस का है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रवि कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से … के रहने वाले थे और उनका घर MP में भी था। रवि कुमार सिंह ने 10 तारीख को रात करीब 9 बजे गेस्ट हाउस में एक कमरा बुक कराया था। उनके साथ सुरेश नाम का एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसकी एंट्री रजिस्टर में है।
12 तारीख की सुबह होटल स्टाफ द्वारा कमरा खटखटाने पर अंदर देखा गया तो रवि कुमार सिंह मृत पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खुद अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया और FSL टीम को बुलाकर सभी साक्ष्यों को संकलित कराया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
“ये एक रवि कुमार सिंह नाम के व्यक्ति हैं… 10 तारीख को यहाँ एक कमरा बुक किए, उनके साथ एक और व्यक्ति थी सुरेश नाम के, यहाँ पर एंट्री है। दोनों ने 10 तारीख को 9 बजे रात में लगभग बुक कराया। उसके बाद 12 तारीख को आज सुबह जब होटल के स्टाफ के द्वारा उस कमरा को खटखटाया गया तो देखा गया कि नीचे एक मृत पड़े हुए हैं, ये रवि कुमार सिंह। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली, घटनास्थल का मेरे द्वारा भी विजिट किया गया और FSL के द्वारा भी घटनास्थल से जो भी था उसको संकलित किया गया है। प्रथम दृष्टया ये फांसी लगाने से मौत प्रतीत हो रहा है, लेकिन हम लोग अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रहे हैं। अभी तक तो प्रथम दृष्टया सुसाइड का ही मामला है।”
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गेस्ट हाउस के रजिस्टर और साथ ठहरे व्यक्ति सुरेश से भी पूछताछ की जा रही है।
बाइट – पुलिस अधिकारी



