सोनिया जी की किताब में कुछ नहीं, NDA सरकार अगले 5 साल तक चलेगी – चिराग पासवान!

SHARE:

रिपोर्ट :- रवि शंकर शर्मा!


सोनिया गांधी की किताब और बिहार में NDA की मजबूती पर बोले चिराग पासवान


पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए सोनिया गांधी की किताब को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी और साथ ही बिहार में NDA सरकार की मजबूती को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।


सोनिया गांधी की किताब से जुड़े सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि समय-समय पर हर कोई अपनी बातों को डॉक्यूमेंट करता है, ये भी एक और किताब आई है, इसमें कहने के लिए कुछ नहीं है।


वहीं बिहार में सरकार की स्थिरता और विपक्ष द्वारा सरकार गिराने के दावों पर चिराग ने कहा कि विपक्ष प्रयास जरूर कर रहा है, लेकिन बिहार में जितना इंडिया गठबंधन मजबूत है, आज की तारीख में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मजबूती से बिहार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के विकास की सोच है और पीएम बिहार आ भी रहे हैं।

“देखिए ये प्रयास जरूर किया जा रहा होगा विपक्ष के द्वारा, पर मैं इतना पूरे दावे के साथ कहता हूँ कि बिहार में जितना इंडिया मजबूत है आज की तारीख में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में मजबूती से बिहार को आगे लेकर जाने की सोच, मेरे प्रधानमंत्री जी के विकास की सोच, प्रधानमंत्री जी बिहार आ भी रहे हैं। तो ऐसे में जो लोग ये भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं, पहली बात तो विपक्ष के पास वो आंकड़े नहीं हैं कि किसी भी परिस्थिति में वो सरकार बना सके। दूसरी बात NDA की मजबूती और बिहार की जनता का मजबूत विश्वास NDA गठबंधन पर, जिस प्रचंड बहुमत के साथ उन्होंने mandate दिया, 200 प्लस सीटों के साथ हम लोगों ने सरकार बनाई है, मजबूत सरकार है। अगले पाँच साल तक बिहार को मजबूती से विकास की राह पर आगे लेकर जाने का ये सरकार काम करेगी।”


चिराग पासवान ने साफ कहा कि NDA को 200 प्लस सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला है, सरकार पूरी तरह मजबूत है और अगले पाँच साल तक विकास के पथ पर काम करेगी।

बाइट – चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री

Join us on: