भव्य गंगा आरती से जगमगाया छठ घाट, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु!

SHARE:


संवाददाता:- विकास कुमार!

सहरसा के न्यू कॉलोनी पोखर पर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बुधवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। सिंहेश्वर से पहुंचे विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से आरती की। इस दौरान पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और शंख ध्वनि व भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में डीडीसी कुमार गौरव, एसडीएम श्रेयांश तिवारी, एडीएम निशांत कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्थानीय कलाकारों की छठ गीतों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Join us on: