ए एस आई गोलीकांड में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बर्खास्तगी की भी अनुशंसा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी,बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में एएसआई चंद्र मोहन द्वारा किए गए गोलीकांड के मामले में बुधवार को मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर मीडियाकर्मियों को बताया कि स्थानीय चौकीदार द्वारा समय पर सूचना न देने और घटना के बाद कोई कारवाही नहीं करने के कारण और बलिराजगढ़ पिकेट के 4 सैप जवान सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिया गया है। सभी की सेवा से बर्खास्तगी को लेकर पुलिस ने विभागीय स्तर पर पत्राचार भी कर दिया है। साथ ही मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने को जिला प्रशासन ने संयुक्त अनुशंसा भी की है। 4 नवंबर बुधवार को मृतक के पत्नी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कि गई है। जिस लड़की के घर ये घटना हुई उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। बयान के अनुरूप संबंधित धाराएं भी एएसआई के विरुद्ध लगा दी गई है। बुधवार को ही दोनों लड़कियों का मेडिकल भी कराया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने भी पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज करवाकर कानूनी कार्वाई पूरी की है।
आगे एएसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी एएसआई चंद्र मोहन को सस्पेंड कर दिया गया है। उसकी सेवा से बर्खास्तगी के लिए भी अनुशंसा और प्रकिया प्रारंभ कर दी गयी है। पुलिस इस मामले में गुणवत्तापूर्व जांच कर त्वरित कार्वाई को लेकर तत्पर है। जिसको लेकर सदर डीएसपी-2 कामिनी कौशल के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 4 नवंबर मंगलवार को पहले पुलिस द्वारा 5 टीम का गठन किया गया था। बुधवार को समीक्षा करने के बाद कुल 12 टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है। गठित टीम द्वारा जिले में 4, जिले के बाहर 4 और नेपाल में 4 कुल 12 टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आरोपी पर पहले ही स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी दिलाने को लेकर एक विशेष टीम गठित कर दी गई। जिसको लेकर बुधवार को मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा और एसएसपी योगेंद्र कुमार ने संयुक्त हस्ताक्षर कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने को लेकर पत्र लिखा गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी की सूचना देने पर 25,000 के इनाम के साथ सूचना देने वाले का नाम गुप्त रहने की बात को दोहराया। पुलिस के साथ साथ निजी तौर पर भी रेयरेस्ट ऑफ रेयरेस्ट केस है। ऐसे मामले में इस वर्ष दो लोगों को आजीवन कारवास करवाया है। लेकिन इस मामले में एक अपराधी पर जो कार्वाई की जाती है उससे भी कठोर कार्वाई करने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि मधुबनी पुलिस घटना के बाद लगातार नजर रखी हुई है और पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जा रही है, मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

मामले को लेकर 5 नवंबर गुरुवार को हैदराबाद से दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दोपहर 4 बजकर 10 मिनट पर मृतक अशोक यादव के आवास पर पहुंचेंगे बिहार विधानसभा मे प्रतिपक्ष के नेता सह राजद नेता तेजस्वी यादव। वहां परिजनों ने मिलकर तेजस्वी 4 बजकर 55 मिनट पर वापस पटना के लिए निकल जाएंगे।

बाइट– योगेंद्र कुमार, मधुबनी एसएसपी

Join us on: