बेगूसराय में सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने वाले दया प्रकाश सिन्हा का पुतला फूंका

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में भी सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने पर दया प्रकाश सिन्हा का विरोध किया गया। बेगूसराय महात्मा फुले समता परिषद के बैनर तले जदयू के पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के नेतृत्व में डीएम आफिस पर दया प्रकाश सिन्हा का पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की है। पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत हर नेताओं ने इसका विरोध किया है केंद्र सरकार से अपील है कि वह दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनका पदमश्री वापस लिया जाए क्योंकि सम्राट अशोक पर जिस तरह से टिप्पणी की गई है वह कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है। प्रदर्शन में अधिकांश जदयू के नेता शामिल थे जो जुलूस निकालकर डीएम ऑफिस पर पहुंच नारेबाजी करते हुए दयाशंकर सिन्हा का पुतला जलाया। नेताओं का आरोप सम्राट अशोक के बारे में दयाशंकर सिन्हा ने जो बातें किताबों में लिखी है वह सम्राट अशोक के लिए अपमानजनक है औरंगजेब से तुलना करना कहीं से भी सही नहीं है वह निंदनीय है ऐसे में उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बाईट- मंजू वर्मा, पूर्व मंत्री
बाईट- नेता, महात्मा फुले समता परिषद

Join us on:

Leave a Comment