समस्तीपुर से अरविंद कुमार!
मथुरापुर थाना क्षेत्र से चैन स्नैचिंग की घटना में अपराधी के घर से बरामद चैन।
समस्तीपुर मे अपराधकर्मियो के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक-06.10.2026 को मथुरापुर थाना क्षेत्र में विकाश नगर के पास मीना कुमारी पति स्व० पशुपति साह साकिन + पो० मच्छी, जिला समस्तीपुर नाम की महिला के गले से मोटरसाईकिल सवार दो चेन स्नेचर के द्वारा झपट्टा मार कर उसका चैन छीन कर भाग गया था। जिस संबंध में मथुरापुर थाना कांड सं0-86/26, दिनांक-06.10.26, धारा-304(2)/3(5) बीएनएस अज्ञात के विरूद्ध दर्ज हुआ था।
तत्पश्चात पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, धनंजय कुमार मथुरापुर थाना के द्वारा कांड का उदभेदन करते हुए तत्काल इस घटना में संलिप्त अपराधी ऋतिक, पिता रजो यादव, साकिन + थाना-रतौरा, जिला कटिहार के घर से दिनांक 08.10.2026 को उक्त कांड में छिनी गई सोने जैसा पिला धातु का चैन बरामद की गई तथा चिन्हित अपराधकर्मियो के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
प्रकाश में आये अभियुक्त का नाम/पताः-
- ऋतिक पिता रजो यादव साकिन थाना रतौरा, जिला कटिहार।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
- पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार मथुरापुर थाना।
- पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष मनु ओझा, रतौरा थाना, जिला कटिहार।
- पु०अ०नि० सह अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी मथुरापुर थाना।
- पु०अ०नि० कुंदन पटेल, मथुरापुर थाना।
- पु०अ०नि० प्रिंस प्रशांत व्रत (दी)
- परि०पु०अ०नि० सचिन कुमार (दी)
- सिपाही अनिश कुमार (दी)
- सिपाही राजीव कुमार (दी)
- सिपाही अमित कुमार, मथुरापुर थाना ।



