कांग्रेस कार्यालय में अहम बैठक,SIR को लेकर कांग्रेस का नवंबर तक आंदोलन का ऐलान!

SHARE:

पटना से अमित कुमार रिपोर्ट


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन को नवंबर तक चलाने का फैसला लिया गया।


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने SIR को लेकर आंदोलन को लंबा खींचने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए और कथित चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो। कांग्रेस का आरोप है कि SIR के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। ये कांग्रेस के आरोप हैं।

पार्टी ने आंदोलन को जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक ले जाने की योजना बनाई है।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार –
10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर बाइक रैली, साइकिल रैली और पदयात्रा
25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली
25-26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान

विपक्षी दलों ने 8 अक्टूबर को लोकभवन मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। हालांकि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने या किसी कानूनी कार्रवाई का फैसला संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही हो सकता है।

बाईट : राजेश राम, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

Join us on: