:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में एक पैन में एक युवक का शव मिलने से हंगामा मच गया। बबलू पासवान उर्फ बोनू मछली का कारोबार करते थे। बेढ़ना गांव में बाबाथान खंडा और बड़ेबन पुल के पास एक पैन में तैरता हुआ बोनू का शव मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। देखते देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद शव यहां पैन में फेंक दिया गया होगा। उनका कहना है कि वे एक बढ़िया तैराक थे, इसलिए पैन में कम पानी में डूबने से उनकी मौत नहीं हो सकती है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ समेत बाढ़ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच में जुटी है।
बाइट- मृतक के परिजन
बाइट – रामकृष्ण, एसडीपीओ



