रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार!
गयाजी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को इंडिया गठबंधन के आह्वान पर कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीआई(एम), माले एवं वीआईपी सहित गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर गया जी में “देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” विशाल विरोध मार्च निकाला।
विरोध मार्च गया जी के गांधी मैदान स्थित धरना स्थल से प्रारंभ होकर राय काशीनाथ मोड़, गया व्यवहार न्यायालय होते हुए गया समाहरणालय के समक्ष पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। सभा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, राजद महानगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मोहम्मद असीर, सीपीआई के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, मोहम्मद याहिया खान, सीपीआई(एम) के जिला अध्यक्ष राम खेलावन दास, पारस नाथ सिंह, कपिल देव सिंह, माले के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार, रीता वर्णवाल, तरीक अनवर, प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जुगल किशोर सिंह, मदीना खातून, सैफुल इस्लाम, विद्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का उचित समाधान नहीं किया गया और सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां अपनाई गईं।
नेताओं ने कहा कि एसआईआर (SIR) के नाम पर देशभर में लगभग 13 करोड़ और बिहार में लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इन मतदाताओं को नाम हटाए जाने के कारणों की पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। नेताओं ने फॉर्म-6 से संबंधित बदलावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को लेकर भी गंभीर विवाद उत्पन्न हुआ है।
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर देशभर में लगातार आंदोलन चल रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नेताओं ने 08 अक्टूबर 2026 को लोकतंत्र के इतिहास का महत्वपूर्ण विरोध दिवस बताते हुए कहा कि 06 एवं 07 अक्टूबर को दिल्ली में लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ हुई पुलिस कार्रवाई ने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन प्रखंड, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर जारी रहेगा। नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में देशभर में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा नवंबर माह में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली आयोजित करने की भी घोषणा की गई है।
इस अवसर पर नैन देवी, अमित कुमार सिंह, चंद्रिका यादव, गगन मिश्रा, नवाब अली, रामाश्रय सिंह, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद याहिया, मोहम्मद गालिब, राम प्रमोद सिंह, रंजीत कश्यप, धर्मेन्द्र निराला, बाबूलाल सिंह, नवीन कुमार, उदय पालित, धीरज वर्मा, धर्मवीर, ताजुद्दीन, गीता पासवान, संजय चंद्रवंशी, धर्मेन्द्र शर्मा, शमी अहमद, वीरेन्द्र सिंह, साहिल गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, रविंदर यादव, नवल शर्मा, ओंकार शक्ति, सुनील पासवान, इन्दल पासवान, देविका सरियार, सितेंद्र कुमार, रामचंद्र प्रसाद, मंटू सिंह, अजहरुद्दीन, शिवनाथ प्रसाद, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम की जानकारी अशोक भारती ने दी।



