रिपोर्ट:- संतोष कुमार पाण्डेय!
लखीसराय। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखीसराय में आक्रोश मार्च निकाला। कार्यकर्ता अतिथि गृह से मार्च करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे। इसके बाद जिला समाहरणालय के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनावी व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ समेत कई नारे लगाए। उनका कहना था कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और सूची से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को उठाना है। उन्होंने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही मतदाताओं को अपने नाम और अन्य विवरण की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने की बात कही।इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि चुनावी व्यवस्था में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कथित अनियमितताओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
बाइट – निपेंद्र कुमार, आरजेडी,नेता।
बाइट – अमरेश कुमार अनीश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
बाइट – प्रेमसागर चौधरी, आरजेडी,नेता।



