रिपोर्ट- मिथुन कुमार!
नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के पिलखी गांव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से रविंद्र यादव की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि रविंद्र यादव अपने जानवरों को खेत में चारा खिलाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।
मृतक के भगिना उपेंद्र यादव ने बताया कि रविंद्र यादव परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे। वह अपने पीछे चार बच्चों और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि बच्चों के पालन-पोषण में परिवार को मदद मिल सके।
बाइट:- उपेंद्र यादव, मृतक के भगिना




