लखीसराय- ऑटो में तहखाना बनाकर शराब तस्करी का पर्दाफाश!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!

लखीसराय जिले के तेतरहट थाना की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।जहां मालिया मोड़ के समीप पुलिस को देखते ही एक CNG ऑटो चालक ऑटो छोड़ मौके से फरार हो गया। जहां पुलिस संदिग्ध ऑटो को थाने आयी और जांच की। जिसमें विभिन्न खांचे बनाकर रखा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मौके पर थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय अपर थानाध्यक्ष रमेश पासवान एस आई सुनील कुमार,राखी आनंद सहित अन्य जवान उक्त वाहन की बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमें बने बॉक्स से अंग्रेजी शराब के लगभग 342 बोतल शराब बरामद किए गए हैं। जिसकी मात्रा लगभग 80 लीटर बताया जा रहा है। CNG ऑटो पर वाहन निबंधन संख्या भी स्पष्ट नहीं दिख रहा। फ़िलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है!

Join us on: