सारण- शौच को गये शख्स का फिसला पैर,बाढ़ के पानी में डूबने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद/सारण

सारण के परसा थाना क्षेत्र से बाढ़ के कहर के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। लाल मोहम्मद, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता हकीम मियां, निवासी अन्याय गांव, थाना परसा शौच करने जाने के दौरान फिसलकर गहरे पानी में चले गए।
बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी की तेज धारा और गहराई के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और पानी में डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
बाढ़ के बीच इस तरह लगातार लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। घर से बाहर निकलना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि बाढ़ अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि जिंदगी के लिए भी आफत बनती जा रही है।

विसुअल एंड बाइट

Join us on: