सुबह की सैर पर निकली महिला को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एनएमसीएच रेफर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, सकसोहरा निवासी अंजली देवी सुबह की सैर के लिए निकली थीं। इसी दौरान सकसोहरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार सीएनजी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल अंजली देवी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार किया, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित एनएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घायल महिला की पहचान सकसोहरा निवासी अंजली देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजली देवी के पांच बच्चे हैं और उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे के बाद परिवार के सामने इलाज और भविष्य को लेकर चिंता की स्थिति बनी हुई है।

Join us on: