वैशाली में खाकी-माफिया गठजोड़ का ऑडियो वायरल, एसपी बोले मामले की जाँच कर होगी सख्त कार्रवाई!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली में खाकी-माफिया गठजोड़ का ऑडियो बम, PSI बोला- ऊपर तक जाता है हिस्सा, पैसा लेकर भगाते हैं अपराधी, महुआ के दरोगा पर पहले से 20 हजार वसूली का आरोप

वैशाली में पुलिस और माफियाओं के बीच गठजोड़ कितना गहरा है, इसकी बानगी एक सप्ताह पहले ही देखने को मिली थी जब पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर महनार थानाध्यक्ष सहित 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन महनार की घटना तो सिर्फ ट्रेलर थी, असली फिल्म अब महुआ थाने से सामने आई है।दरअसल महुआ थाने में पदस्थापित PSI दीनबंधु कुमार का एक कथित वायरल ऑडियो सामने आया है, जिसमें वो खुलेआम फोन पर पुलिस-माफिया गठजोड़ का खुलासा कर रहे हैं। इस ऑडियो में PSI साहब खुद बता रहे हैं कि महकमे में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार कैसे फैला है, कैसे पैसा लेकर शराब और मादक पदार्थ का कारोबार करवाया जाता है और कैसे कुछ हजार रुपयों के लिए अपराधियों को भगाने का काम भी पुलिस करती है। ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि किस पदाधिकारी का कितना शेयर है और कहां-कहां से पैसा आता है।इस ऑडियो के सामने आने के बाद महुआ का वो मामला और भी गंभीर हो गया है जो 29 सितंबर को सामने आया था। महुआ के ही रहने वाले प्रिंस कुमार, जो हीरो फिनकॉर्प में कलेक्शन एजेंट है, ने SDPO महुआ को आवेदन देकर इसी PSI दीनबंधु कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।प्रिंस का आरोप था कि 27 सितंबर शाम 4 बजे बिना नंबर की बाइक रोकने पर चौकीदार के बेटे गौरव ने अपर थानाध्यक्ष सोनू गुप्ता और PSI दीनबंधु को बुला लिया, दोनों ने मारपीट की, कंपनी का ID तोड़ लिया, थाने लाकर 6 घंटे बैठाए रखा और 25 हजार मांगने लगे। बाद में 20 हजार लेकर PR बॉन्ड पर छोड़ा। प्रिंस ने सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग का पेन ड्राइव भी सौंपा है।अब उसी दरोगा का नया ऑडियो वायरल होने से सवाल उठ रहा है कि क्या वैशाली में बढ़ते अपराध के पीछे यही खाकी-माफिया सांठगांठ है। हम ये नहीं कहते कि सारे पुलिस वाले एक जैसे हैं, लेकिन महनार और महुआ की घटना ने पुलिस की साख, इकबाल और कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि इस वायरल ऑडियो और लिखित शिकायत के बाद पुलिस मुख्यालय दागी PSI पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

आरोपी दारोगा

Join us on: