दुर्गा पूजा को लेकर नवादा पुलिस अभी से अलर्ट, शुरु किया विशेष अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट: सोनू सिंह ।


नारदीगंज (नवादा) दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नारदीगंज थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। थाना प्रभारी राजेश कुमार के दिशा निर्देश पर बुधवार की संध्या थाना क्षेत्र के कहुआरा मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच अभियान का नेतृत्व एसआई अभिषेक कुमार ने किया। इस दौरान एसआई संतोष कुमार, रणजीत कुमार सुमन, सिपाही चंदन कुमार समेत कई अन्य पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।

पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई भी की गई। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई।

पुलिस प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

Join us on: