कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के विरुद्ध फूटा यादव समाज का आक्रोश!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

यादव समाज पर कि गई कथित टिप्पणी के विरोध में आरा में मंत्री का पुतला दहन, भाई दिनेश ने मांगी सार्वजनिक माफी मांगने की माँग

आरा में यादव समाज को लेकर बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की कथित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक जगदीशपुर भाई दिनेश के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने आरा कलेक्ट्रेट के समक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
वीओ:
आरा में यादव समाज को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में बुधवार को राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक जगदीशपुर भाई दिनेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और सभा के बाद पुतला दहन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाई दिनेश ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित और जिम्मेदार भाषा की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की टिप्पणी से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
भाई दिनेश ने मंत्री से अपने कथित बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति या दूसरे समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि जातीय अपमान और अमर्यादित भाषा के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष है।
बाइट—भाई दिनेश, पूर्व विधायक, जगदीशपुर:
“मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। हमारा विरोध किसी समाज के खिलाफ नहीं है। हम सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान और संविधान की मर्यादा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं।”
वीओ:
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। भाई दिनेश ने भोजपुर बंद, गांव-गांव पुतला दहन, मंत्री के भोजपुर प्रवेश का लोकतांत्रिक विरोध और मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध-प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों की घोषणा की।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्यक्रम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फिलहाल प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है। मामले को लेकर आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।

Join us on: