बुडको ने 03 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा, सीएम ने जताया आभार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) ने 03 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना, 30 सितम्बर 2026 बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) ने 03 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह तथा बुडको के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष कुमार परासर उपस्थित थे।

Join us on: