कैमूर-झपट्टा मार गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार!

कैमूर – कुदरा में झपट्टा मार गिरोह के आतंक से थे लोग परेसान महिलाओं को बनाता था शिकार दो घटना से परेसान कुदरा पुलिस की कार्रवाई तीन गिरफ्तार मोबाईल पर्स बरामद।
कुदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपट्टा मार गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
कुदरा पुलिस ने झपट्टा मारकर पर्स और मोबाइल छीनने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में कुदरा थाना पुलिस के साथ डीआईयू की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मामले का खुलासा मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। उन्होंने बताया कि बीते 18 और 22 सितम्बर को कुदरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इन घटनाओं में बाइक सवार लोगों तथा टेंपो सवार महिला से झपट्टा मारकर पर्स और मोबाइल फोन छीन लिए गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शफक अब्बास, पिता आले हसन, ग्राम पखनारी, थाना शिवसागर, जिला रोहतास; हरे राम कुमार, पिता कलिंदर सिंह, ग्राम समहोता, थाना शिवसागर, जिला रोहतास; और अरुण कुमार उर्फ कारण, पिता अर्जुन पासवान, ग्राम रिझाई, थाना शिवसागर, जिला रोहतास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं तथा पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं में इनकी क्या भूमिका रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद झपट्टा मारकर चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है ।

बाईट-दयानंद कुमार-प्रभारी डीएसपी मोहनियां

Join us on: