शंखनाद संवाददाता
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के शिष्टमंडल ने सांसद से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र
दुमका
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष अनंत नारायण दूबे एवं महामंत्री शिवलाल मरांडी के नेतृत्व में दुमका सांसद सुनील सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की| इस संबंध में जानकारी देते हुए शिवलाल मरांडी ने बताया कि सांसद महोदय को आवेदन देकर उनसे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के सामने अवस्थित महासंघ भवन के जीर्णोद्धार की मांग की गई|श्री मरांडी ने बताया कि सांसद महोदय ने फंड आने पर जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया है|अवसर पर पेंशनर समाज के जिला मंत्री लालदेव मिश्रा, अरुण कुमार साह, बीरेंद्र साह, कामेश्वर मंडल,आशा झा,रानी सोरेन एवं अन्य साथी मौजूद थे|




