रिपोर्ट – बिक्रम उपाध्याय
बिहार के खगड़िया में आज एक बड़ा हादसा टल गया है।जहां अहले सुबह मानसी थाना क्षेत्र के NH 31 के अनिल लाइन होटल के सामने नेपाल से गया जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कुछ ही देर में बस धू धू कर जल गई।बताया जाता है कि बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे।आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।राहत की बात यह है कि घटना के बाद सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।




