रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन, युवा संवाद,संगोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ऐंकर– मधुबनी, कान्हर कपिलदेव सरस्वती विद्या मंदिर, कैटोला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ के बैनर तले, वृक्षारोपण,युवा संवाद,संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी नागेंद्र राउत,अतिथि के रूप में सुबोध चौधरी (समाजसेवी )उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 50 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। युवा संवाद एवं भाषण प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष, विचार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। युवाओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार व्यक्त किए।
भाषण प्रतियोगिता में सुमंगल सुमन ने प्रथम, विक्रम कुमार ने द्वितीय तथा किसलय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो, कलम एवं श्रीमद्भगवद्गीता देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य आठ प्रतिभागियों को भी श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नागेंद्र राउत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। युवाओं को संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम,सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीश कुमार, श्रवण प्रधान, कन्हैया कुमार, शक्ति ठाकुर, मनोज कुमार, संजय ठाकुर, रवींद्र कुमार, ललन कुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं की सहभागिता और उपस्थित देखने को मिली।




