काठीकुंड प्रखंंड के विभिन्न स्थानों पर धड़ल्ले से किया जा रहा है लाटरी का अवैध कारोबार

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

विधायक नलीन सोरेन ने प्रखंड प्रशासन से किया लाटरी के अवैध कारोबार को बंद कराने का आग्रह

काठीकुंड(दुमका)

प्रखंड प्रशासन की सख्त चेतावनी के बाद भी प्रखंड में सरेआम धड़ल्ले से नागालैंड एवं सिक्किम राज्य की लॉटरी बेची जा रही है।प्रखंड में तीन-चार स्थानीय लॉटरी डीलर हैं,जो बाहर से लाटरी टिकट लाकर प्रखंड में सप्लाई करते हैं। उक्त डीलरों के 20 से 30 खरीदार उस लॉटरी को प्रखंड के तमाम जगहों पर बेचने का काम कर रहे है।जिससे सैकड़ों ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के तमाम लोग यहां तक की महिलाएं भी अपने उज्जवल भविष्य के लालच में लाखों रुपए लॉटरी पर प्रतिदिन न्योछावर कर रही है। इससे गरीब, असहाय लोग तथा छोटे-छोटे उद्योगपति इस अवैध कारोबार का आसान शिकार बन जा रहे हैं| प्रतिदिन कमाने खाने वाले एवं मजदूरी करने वाले लोग अचानक से कुछ पाने की लालसा में अपनी सारी कमाई प्रतिदिन लॉटरी के धंधे में उड़ा देते हैं|ऐसी स्थिति में लोग आत्महत्या करने पर भी मजबूर होते हैं।जिसके फलस्वरूप घरों में प्रतिदिन कलह का वातावरण बना रहता है।प्रखंड से लाखों रुपये इन लॉटरी वालों की वजह से राज्य से बाहर जा रहे है। स्थानीय झामुमो विधायक नलिन सोरेन ने लॉटरी के इस कारोबार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रखंड में लॉटरी का कारोबार लॉटरी बिक्रेता घर- घर जाकर भी कर रहे हैं। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति पर पूरी तरह से बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लॉटरी के धंधे में फंसकर हर घर में धीरे-धीरे तनाव के साथ बर्बादी की स्थिति आ जाती है । इस प्रकार उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो जाती है। विधायक ने काठीकुंड प्रशासन से इस मामले में आग्रह करते हुए कहा कि प्रखंड में लॉटरी कारोबार को यथाशीघ्र बंद कराया जाय|

Join us on:

Leave a Comment