विधानसभा अध्यक्ष सोमवार को करेंगे ओल्ड एज क्लब का उद्घाटन!

SHARE:

चंचल गिरी की रिपोर्ट

कुंडहित(जामताड़ा)

कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में ओल्ड एज क्लब का उद्धघाटन सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबिन्द्रनाथ महतो के करकमलों द्वारा किया जायेगा। उक्त बातों की जानकारी बीडीओ श्रीमान मरांडी ने देते हुए बताया कि बुजुर्गो के लिए ओल्ड एज क्लब का भवन बनकर सुसज्जित होकर तैयार है। उद्वाटन समारोह कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बताया कि बुजुर्गो के लिए बनाए गए ओल्ड एज क्लब में सारी सुविधाएं होगी।
*क्या क्या रहेगी सुविधाएं- *

बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया यह ओल्ड एज क्लब बुजुर्गो को सुपुर्द कर दिया जाएगा। क्लब के अंदर बुजुर्गाे को मनोरंजन के लिये खेल सामग्री, लुडो, कैरम, बेैडमिंटन तथा आध्यात्मिक पुस्तके, खबरों तथा मनोंरजन के लिये एलसीडी टीवी, समाचार पत्र तथा बाहर धूप में बैठने के लिये पार्क जैसे माहौल बनाया गया है। चारो ओर फुल से सुसज्जित तथा बैठने के लिये कुर्सी भी लगाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment