रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर आरपीएफ ने कविगुरु एक्सप्रेस के जनरल कोच से करीब 17.650 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।
साथ ही इस कांड में संलिप्त 3 महिला तस्कर को
आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा कविगुरु एक्सप्रेस की चेकिंग दौरान जनरल कोच से गिरफ्तार किया है ।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरि और जीआरपी इंस्पेक्टर नसीम अहमद के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
मामले को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई जीआरपी भागलपुर द्वारा की जा रही है।



