रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दरोगा भर्ती परीक्षा को रद्द करने को लेकर आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द किए जाने के संबंध में सूचना जारी की है जिसमें बताया गया है कि 27 मई 2026 को दोनों पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है और परीक्षा की अगली तारीख को लेकर अलग से सूचना जारी की जाएगी।

इस फैसले के बाद 1799 दरोगा भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 4 महीने से गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठे छात्रों में जश्न का माहौल है छात्रों का कहना है कि आखिरकार उनकी मांग पूरी हुई है और अब उन्हें नई तारीख से निष्पक्ष परीक्षा होने की उम्मीद है।




