रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगनेवाली इंडो नेपाल बोर्डर पर मुस्तैद 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के एफ समवाय, कमला द्वारा आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 252 लीटर नेपाल निर्मित देशी शराब बरामद की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान तीन मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
दिनांक 22 सितंबर 2026 को लगभग 09. 50 बजे, प्राप्त आसूचना के आधार पर सीमा स्तम्भ संख्या 270/14 से लगभग 1 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में, वाटर-वेज चौक के समीप कमला नहर के पास विशेष गश्ती दल द्वारा निगरानी की जा रही थी।
इस दौरान नेपाल की ओर से भारत की ओर तीन व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आते दिखाई दिए। गश्ती दल द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वे मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। गश्ती दल द्वारा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहे।
इसके बाद तीनों मोटरसाइकिलों पर लटके झोलों एवं ऊपर रखे एल्युमिनियम के बर्तनों की जांच की गई, जिसमें नेपाल निर्मित देशी शराब की 840 बोतलें, प्रत्येक 300 मिलीलीटर, कुल मात्रा 252 लीटर बरामद हुईं।
बरामद नेपाल निर्मित देशी सोफी शराब 840 बोतल, प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर, कुल 252 लीटर। तीन मोटरसाइकिल। एक भी भो का मोबाइल फोन को जब्त कर पकड़े गए शराब तस्कर को हिरासत मे लेकर आवस्यक पूछताछ करने पर हिरासत मे लिए गए व्यक्ति का पहचान
मुकेश कुमार सहनी, 27 वर्ष, गांव हरिपुर, पोस्ट हरिपुर मजराही, थाना कलुआही, जिला मधुबनी के रूप बताया गया।
प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के इनरवा स्थित शराब की दुकान से शराब प्राप्त कर कलुआही, भारत की ओर ले जा रहा था। आगे की पूछताछ में शराब अबोध सहनी, गांव कलुआही, जिला मधुबनी को सौंपे जाने की जानकारी दी गई है।
बरामद शराब, तीनों मोटरसाइकिलों, मोबाइल फोन एवं गिरफ्तार व्यक्ति की विधिवत जब्ती एवं गिरफ्तारी सूची तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जयनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस बाबत कमांडेंट राजेन्द्र कुमार 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध एस एस बी द्वारा आसूचना आधारित कार्रवाई एवं सतत निगरानी जारी है। सीमा पर तैनात जवानों की सतर्कता से तस्करी की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध एस एस बी की मुहिम आगे भी जारी सहेगा।




