रिपोर्ट – मलय झा!
पूणियां के बनमनखी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवोत्तर वार्ड नंबर 09 में छापेमारी कर तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गोली,एक खोखा, एक चाकू और एक मोबाइल भी बरामद किया। बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने मीडिया को बताया कि सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई,टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीव कुमार के घर पर छापेमारी की,जहां से तीन देशी कट्टा,एक जिंदा गोली, एक खोखा, एक चाकू एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया,अनुसंधान के क्रम में 23 सितंबर 2026 को पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




