शिवहर- गांजे की खेप के साथ विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध!

SHARE:

रिपोर्ट – शाहिद रजा!

शिवहर पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.641 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। उक्त जानकारी प्रभारी एडीपीओ ईशानी सिंन्हा ने देते हुए कहा कि
शिवहर थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें DIU की टीम और शिवहर थाना प्रभारी शामिल थे।
इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को निरुद्ध (हिरासत में) किया गया है, जिसका नाम शिवम कुमार (पिता: प्रमोद गिरी, निवासी: जाफरपुर) बताया गया है। इस संबंध में शिवहर थाने में कांड संख्या 412/26 दर्ज किया गया है।

Join us on: