रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी पर पुलिस का शिकंजा!
बंद कमरे में छलक रहा था जाम, PNB के 4 कर्मियों समेत 5 गिरफ्तार
Anc मोतिहारी में शराब पार्टी करना पंजाब नेशनल बैंक के चार कर्मियों समेत पांच लोगों को भारी पड़ गया। नगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बंद कमरे में कथित तौर पर शराब पार्टी कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि प्रतीक सिन्हा, इंद्रजीत कुमार, अजय कुमार और तरुण कुमार, जो बैंक कर्मी बताए जा रहे हैं, एक अन्य युवक के साथ बंद कमरे में शराब पार्टी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें चार लोग पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी बताए गए हैं, जबकि एक अन्य युवक भी शामिल है।
पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद बैंक कर्मियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।



