:- रवि शंकर अमित!
पटना ग्रामीण के मोकामा प्रखंड में हाथीदह के तारादेवी स्कुल मैदान में आयोजित गणेश उत्सव में शामिल होने आये जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार, उन्होने भगवान विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना की, उन्हें आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भी दिया गया!
वहीं अनंत सिंह द्वारा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे उम्मीदवार के समर्थन पर नीरज कुमार ने बिना नाम लिए अनंत सिंह को जबाब दिया!
नीरज कुमार बोले जदयू एकजुट है और अभी उम्मीदवार की घोषणा तक नहीं हुई है, ज़ब होगी तो कोई भी पार्टी के विरुद्ध नहीं जायेगा , अभी जिसे जो करना है करने दीजये!
उल्लेखनीय है की मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार के विरुद्ध अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है और पार्टी की बैठक के बावजूद अनुज सिंह के लिए समर्थन माँगते नजर आ रहे हैँ, जिससे नीरज कुमार मुश्किल में पड़ सकते हैँ!
बाइट – नीरज कुमार!



