महाबोधि महाविद्यालय ने नवनिर्मित महाबोधि एजुकेशन ब्लॉक का नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन।

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा – पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को नालंदा पहुंचे। उन्होंने महाबोधि महाविद्यालय में एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित महाबोधि एजुकेशन ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री जमा खान, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जमा खान ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में ऐसा काम किया है, जिससे लोग आज भी प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर चलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।बाढ़ के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जमा खान ने कहा कि सदन चलने के दौरान विपक्ष के नेता फरार रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और आगे भी इसी तरह काम जारी रहेगा।
वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार नालंदा पहुंचकर कार्यकर्ताओं और लोगों का हौसला बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेहतर कार्य और विकास को लेकर नीतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया है।

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: